#Andhrapradesh सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें इस वक्त ते’ज़ी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में दो छोटे बच्चे हैं. जिनके हाथ-पैर स्कूल की बें’च से बं’धे हुए हैं. जो भी इन फोटोज़ को देख रहा है, बच्चों के साथ ऐसा बर्ता’व करने वाले के खि’लाफ कड़ी का’र्रवाई की मांग कर रहा है.आंध्र प्रदेश में अनंतपुर ज़िला है. तस्वीरें यहां के कादिरी कस्बे के एक स्कूल की हैं. यहां सज़ा के तौर पर बच्चों के हाथ-पैर बेंच से बां’ध दिए गए हैं. एक बच्चा तीसरी कक्षा में पढ़ता है, दूसरा पांचवीं में. एनडीटीवी की रिपोर्टर उमा सुधीर ने ये तस्वीरें ट्वीट की हैं.एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल की हेडमास्टर ने दोनों बच्चों क्लास में ध्यान नहीं देने और हेडमास्टर को प’रेशान करने के इ’ल्ज़ाम में ये स’ज़ा दी.


इसके साथ ही एक स्टूडेंट पर लव लेटर लिखने का और दूसरे स्टूडेंट पर दूसरे बच्चों का सामान चो’री करने का आ’रोप लगाया गया है.TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों की फोटोज़ सामने आने के बाद मा’मला आंध्र प्रदेश स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (APSPCR) की नजर में आया, जिसके बाद कमीशन के चेयरमैन जी. ह’मावथी ने जिला कलेक्टर और म्युनिसिपल कमिश्नर को जां’च के आदेश दिए. हमावथी का कहना है,‘हम इस घटना की ‘निं’दा करते हैं. हमने जिला कलेक्टर को नोटिस जारी करके इस मा’मले में जरूरी कार्र’वाई करने के आदेश दे दिए हैं.‘ रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल की हेडमास्टर ने स’ज़ा देने की बात से इनकार किया है.

उनका कहना है कि उन्होंने बच्चों को नहीं बां’धा था, बल्कि बच्चों की मां ने उन्हें बां’धा था. हालांकि उन्होंने ये साफ नहीं किया कि स्कूल के अंदर इस तरह की स’ज़ा कोई मां कैसे दे सकती है.लोकल मीडिया की मानें तो स्कूल के बच्चों का कहना है कि इस तरह की स’ज़ा उनके लिए कोई नई बात नहीं है. सोशल मीडिया पर सज़ा के इस तरीके का कड़ा वि’रोध हो रहा है. ये तस्वीरें किसने क्लिक की हैं, ये साफ नहीं हो पाया है.




Leave a Reply