PATNA: किसानों के मुद्दे पर राजद की तरफ से आज मानव श्रृंखला है। तेजस्वी यादव की अगुवाई में पूरे बिहार में मानव श्रृंखला आयोजित की गई है। इस ह्यूमन चेन में महागठबंधन के सहयोगी दल के नेता भी शिरकत कर रहे हैं। RJD के मानव श्रृंखला पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि चलिए अब तो ये लोग भी मानने लगे न मानव श्रृंखला का महत्व।

महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर गांधी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद की मानव श्रृंखला पर तंज कसते हुए कहा कि अब ये लोग भी मानव श्रृंखला का महत्व समझने लगे न….। सबसे पहले हमलोगों ने मानव श्रृंखला की शुरूआत की। सबसे पहले हमलोगों ने शराबबंदी पर मानव श्रृंखला का दूसरी दफे दहेज प्रथा- बाल विवाह और तीसरी बार जल-जीवन-हरियाली को लेकर मानव श्रृंखला बनाई। सीएम नीतीश ने कहा कि सबसो मानव श्रृंखला बनाने का अधिकार है।…कोई बात नहीं है।
लाल किले पर हुए उपद्रव से सीएम नीतीश चिंतित
मुख्यमंत्री ने 26 जनवरी कतो लाल किले पर हुए उपद्रव की कड़ी निंदा की और कहा कि विरोध का ये तरीका उचित नहीं है। इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। मांग मनवाने का ये तरीका कतई उचित नहीं कहा जा सकता।





Comment here