Breaking NewsKARNATAKASTATE

सदन में कांग्रेस MLC देख रहे थे पॉर्न वीडियो, सोशल मीडिया में वायरल

कर्नाटक के एक कांग्रेस एमएलसी पर सदन में पॉर्न वीडियो देखने का आरोप बीजेपी ने लगाया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता प्रकाश राठौड़ विधान परिषद में वह अपने मोबाइल फोन में अश्‍लील वीडियो देख रहे थे. सदन की गरिमा गिराने का आरोप लगाकर बीजेपी ने इस्तीफा मांगा है. 

कांग्रेस नेता प्रकाश राठौड़ का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस क्लिप में विधान परिषद में बैठे राठौड़ अपने मोबाइल फोन पर कुछ अश्‍लील वीडियो भी देखे गए. लेकिन कांग्रेस नेता ने उस वीडियो को क्लिक नहीं किया और आगे बढ़ गए. इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी ने हमला बोला है.

कांग्रेस नेता ने दी सफाई

बीजेपी के आरोप के बाद कांग्रेस नेता ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि फोन की मेमोरी फुल थी. इसलिए वो अपने फोन पर आई कुछ फाइलें डिलीट कर रहे थे. इस सामान्य घटनाक्रम को इश्यू बना लिया गया. उन्होंने सच्‍चाई दिखाने की अपील की है.

2012 में 3 मंत्री भी देख रहे थे पॉर्न वीडियो

इससे पहले 2012 में भी कर्नाटक में विधानसभा में कार्यवाही के दौरान 3 मंत्री मोबाइल पर पॉर्न वीडियो देख रहे थे. इस वीडियो कैमरे में कैद हुआ था. जिसके बाद बीजेपी सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी. जिसके बाद तीनों मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा था.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.