- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट सत्र के पहले दिन देश का आर्थिक सर्वेक्षण 2021 पेश कर दिया है. इसके साथ ही लोकसभा की कार्यवाही को 1 फरवरी तक स्थगित कर दिया गया है. 1 फरवरी को देश का आम बजट भी पेश होना है.
- 13:01(IST)वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में संसद में आर्थिक सर्वेक्षण यानी इकोनॉमिक सर्वे पेश कर सकती हैं.
- 12:14(IST)संसद के बजट सत्र (Budget Session 2021) की शुरुआत में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिभाषण हुआ. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘अपने सभी निर्णयों में मेरी सरकार ने संघीय ढांचे की सामूहिक शक्ति का अद्वितीय उदाहरण भी प्रस्तुत किया है. केंद्र और राज्य सरकारों के बीच इस समन्वय ने लोकतंत्र को मजबूत बनाया है और संविधान की प्रतिष्ठा को सशक्त किया है.’
- 12:09(IST)राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अभिभाषण में कहा, ‘देश के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार एक रुपए में ‘सुविधा’ सैनिटरी नैपकिन देने की योजना भी चला रही है।
- 11:48(IST)राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अभिभाषण में कहा, ‘अपने सभी निर्णयों में मेरी सरकार ने संघीय ढांचे की सामूहिक शक्ति का अद्वितीय उदाहरण भी प्रस्तुत किया है. केंद्र और राज्य सरकारों के बीच इस समन्वय ने लोकतंत्र को मजबूत बनाया है और संविधान की प्रतिष्ठा को सशक्त किया है.’
- 11:33(IST)राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अभिभाषण में कहा, ‘चुनौती कितनी भी बड़ी हो, हम रुकेंगे नहीं, भारत रुकेगा नहीं. मेरी सरकार यह स्पष्ट करना चाहती है कि तीन नए कृषि कानून बनने से पहले, पुरानी व्यवस्थाओं के तहत जो अधिकार थे तथा जो सुविधाएं थीं, उनमें कहीं कोई कमी नहीं की गई है. बल्कि इन कृषि सुधारों के जरिए सरकार ने किसानों को नई सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ नए अधिकार भी दिए हैं.’
- 11:28(IST)संसद सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अभिभाषण में कहा, ‘मेरी सरकार की प्राथमिकताओं में ये छोटे और सीमांत किसान भी हैं. ऐसे किसानों के छोटे-छोटे खर्च में सहयोग करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए उनके खातों में लगभग 1,13,000 करोड़ से अधिक रुपए सीधे हस्तांतरित किए जा चुके हैं.’
- 11:23(IST)शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ ही संसद के बजट सत्र का आगाज हो गया है.
नई दिल्ली. केंद्र सरकार की ओर से बजट 2021-22 (Budget 2021-22) एक फरवरी को पेश किया जाना है. शुक्रवार से संसद का बजट सत्र शुरू हो चुका है. शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2021 यानी इकोनॉमिक सर्वे (Economic Survey 2020-2021) पेश किया है. अब वित्त मंत्री की ओर से पेश इस इकोनॉमिक सर्वे पर सबकी नजरें टिकी हैं. साथ ही लोकसभा की कार्यवाही को 1 फरवरी तक स्थगित कर दिया गया है.
संसद के बजट सत्र (Budget Session 2021) की शुरुआत में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिभाषण दिया. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘अपने सभी निर्णयों में मेरी सरकार ने संघीय ढांचे की सामूहिक शक्ति का अद्वितीय उदाहरण भी प्रस्तुत किया है. केंद्र और राज्य सरकारों के बीच इस समन्वय ने लोकतंत्र को मजबूत बनाया है और संविधान की प्रतिष्ठा को सशक्त किया है.’
दरअसल कोरोना महामा’री के कारण अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है. इस वजह से देश के लिए यह बजट एक नई तस्वीर पेश कर सकता है. वहीं आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) की बात करें तो इसमें सरकार की ओर से अर्थव्यवस्था को लेकर पूरी जानकारी विस्तार दी जाती है. इसमें भविष्य की संभावनाओं और चुनौतियों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के बारे में भी जानकारी दी जाती है.






Leave a Reply