BIHARBreaking NewsSTATE

शैवाल गुप्ता के परिजनों से CM नीतीश ने की मुलाकात, कहा- उनकी कमी हमेशा खलेगी

PATNA: बिहार के बड़े अर्थशास्त्री, समाज विज्ञानी और एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट (आद्री) के संस्थापक डॉ शैवाल गुप्ता के निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है. उनके परिजनों से जाकर सीएम ने मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने कहा कि वह पहले से बीमार थे. उनका इलाज चल रहा था, लेकिन वह बीमार रहने के बाद भी काम करते रहते थे. 

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनको खास काम भी दिया गया था. वह इकोनॉमिक सर्वे का काम कर रहे थे. उसको सदन में रखा जाता था. उनको सभी चीजों की जानकारी होती थी. बिहार के विकास के लिए उनका आइडिया बहुत बेहतर होता था. उनसे लंबे समय से संबंध था. तबीयत खराब होने के बाद भी वह काफी काम करते थे. 

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कल उनको जानकारी मिली की उनकी तबीयत अधिक खराब है. हमने डॉक्टरों से बात भी किया था. बाद में पता चला कि उनका निधन हो गया है. उनका आर्थिक सर्वे का रिपोर्ट तैयार है. उनके चलने जाने से काफी दुख है. हर क्षेत्र के बारे में उनको आइडिया होता था. विदेश में क्या हो रहा है उनके बारे में भी वह बताते थे. वह विकास को लेकर आर्टिकल भी लिखते थे. वह विद्वान व्यक्ति थे. उनकी कमी की भरपाई नहीं हो सकता है. बता दें कि शैवाल गुप्ता का कल निधन हो गया था. आज उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.