BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : चावल जमा करने में पैक्स को परे’शानी डीएम ने गोदाम बढ़ाने के दिए निर्देश

मुजफ्फरपुर : डीएम प्रणव कुमार ने मड़वन व्यापार मंडल तथा मोहम्मदपुर सूबे पैक्स में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से की जा रही धान की अधिप्राप्ति का जायजा लिया।

व्यापार मंडल व पैक्स की ओर से डीएम को समस्या के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि एसएफसी में धान को चावल के रूप में देने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि उनका गोदाम भरा हुआ है। जिलाधिकारी ने एसएफसी को निर्देश दिया कि आवश्यकता के अनुसार गोदामों की व्यवस्था की जाए। बताया गया कि अतिरिक्त गोदामों की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है।

मड़वन व्यापार मंडल के स्टॉक में 806 क्विंटल धान एवं मोहम्मदपुर सूबे पैक्स में 1209 क्विंटल धान गोदाम में था। जिलाधिकारी ने धान क्रय में तेजी लाने का निर्देश दिया। निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में कार्य में गति लाने का निर्देश भी दिया गया।

इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित कुल लक्ष्य 50 हजार मीट्रिक टन के विरुद्ध अब तक 35 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। यह लक्ष्य का 70 फीसद है। अब तक 6100 किसानों से धान की खरीद की गई है। किसानों को अब तक 55 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया है। उन्होंने बताया कि धान का क्रय तेजी से किया जा रहा है। उम्मीद है कि लक्ष्य की प्राप्ति निर्धारित समय तक कर ली जाएगी।

सड़क से हटाया गया अतिक्रमण

एसडीओ पूर्वी के आदेश पर गुरुवार को प्रखंड के सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में अतिक्रमण हटाया गया। अरुण कुमार ने सड़क पर गेट ग्रिल लगाकर शकर कुमार का रास्ता रोक दिया था जिसे न्यायालय के आदेश से मजिस्ट्रेट मो. माजिद अंसारी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मुशहरी की उपस्थिति में हटाया गया। मौके पर सदर थाना पुलिस पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.