पौष पूर्णिमा के अवसर पर सिकंदरपुर के सीढ़ी घाट पर गुरुवार को गंगा आरती समिति के तत्वावधान में गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें समाज व देश की मंगलकामना करते हुए महाआरती की गई। असंख्य दीपों से सुसज्जित इस महाआरती में घड़ी घंटा, शंखध्वनि व जयकारे से देर तक पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। वैदिक मंत्रोच्चारण के पश्चात पंडित लाल बाबू महाराज ने आरती का शुभारंभ किया। इसमें हरि महाराज ने भी सहयोग किया। मौके पर पूर्व नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, महापौर सुरेश कुमार व डॉ. संगीता शाही, डॉ. एचएन भारद्वाज, मुकेश त्रिपाठी, संयोजक अविनाश तिरंगा, अध्यक्ष अमित रंजन, संजय केजरीवाल व सोनू सिंह भी थे।






Comment here