कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) जल्द ही ऑफ ऐयर होने जा रहा है. कई लोग इस बात का कयास लगा रहे थे कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. लेकिन अब कपिल शर्मा ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है कि वो ऐसा अपनी पत्नी की दूसरी प्रेग्नेंसी के चलते कर रहे हैं. जी हां, कपिल शर्मा की पत्नी गिनी चतरथ दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और कपिल पत्नी के साथ समय बिताने के लिए ही इस शो को कुछ समय के लिए बंद कर रहे हैं.
कपिल शर्मा ने गुरुवार को ट्विटर पर अपने फैंस से #AskKapil के जरिए दिल की बातें कीं. कपिल ने कई सवालों के जवाब दिए. एक यूजर ने कपिल से पूछा कि वो अपना ये शो क्यों बंद कर रहे हैं. इस सवाल के जवाब में कपिल ने कहा, ‘क्योंकि मुझे अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए अपनी पत्नी के साथ घर में समय बिताना है.’ कपिल के इस जवाब के बाद से ही उनके फैंस काफी खुश हैं और उन्हें खूब बधाइयां भी मिल रही हैं.


(Photo- @KapilSharmaK9/Twitter)
इतना ही नहीं, जब एक यूजर ने पूछा कि वह अनायरा के लिए क्या चाहते हैं भाई या बहन. तो कपिल ने जवाब में लिखा, ‘लड़का या लड़की, तंदरुस्त हो बस.’
बता दें कि कपिल शर्मा ने दिसंबर, 2018 में गर्लफ्रेंड गिनी चतरथ से शादी की थी और अपनी शादी की पहली सालगिरह से पहले ही कपिल पापा बन गए थे. कपिल और गिनी की बेटी का नाम अनायरा है. अब कपिल एक बार फिर पापा बनने जा रहे हैं.
कपिल शर्मा का शो जल्द ही बंद होने जा रहा है. कपिल शर्मा का शो काफी पसंद किया जाता है और लोगों के लिए ये उनके हफ्ते के कॉमेडी डोज की तरह है. लेकिन जब से इस शो के बंद होने की खबर आई थी, कपिल के फैंस के दिल टूट गए थे. कुछ रिपोर्ट्स का दावा था कि ऐसा कपिल के शो की टीआरपी गिरने के कारण हो रहा है. लेकिन अब कपिल ने साफ कर दिया है कि वो ऐसा अपनी पत्नी का साथ देने के लिए कर रहे हैं. हालांकि इसका नया सीजन जल्द आने की बात कही जा रही है.





Leave a Reply