आगरा. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले का एक नामचीन सेंट जॉन कॉलेज (College) इन दिनों हर ओर चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योंकि कॉलेज के कथित लेटरहैड से एक फरमान जारी होने का दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया में वायरल इस फरमान में बगैर ब्यॉयफ्रेंड (Lover) के लड़कियों (Girls) की कॉलेज में एंट्री बैन करना कहा गया है. वायरल लेटरहैड में लड़कियों के लिए लिखा गया है कि 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day) तक एक व्यॉयफ्रेंड बना लो, सुरक्षा कारणों के लिए यह करना होगा. कॉलेज परिसर में किसी भी अकेली लड़की को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
इतना ही नहीं वायरल फरमान में लड़कियों को कहा गया है कि अपने व्यॉयफ्रेंड के साथ खिंचाई ताजा फोटो कॉलेज में प्रवेश के दौरान दिखानी होगी. बता दें कि आगरा के एक नामचीन कॉलेज के लैटरहैड पर लिखा यह पत्र बीते सोमवार से इंटरनेट, सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. इसकी चर्चा भी आगरा में हर ओर हो रही है. ऐसे में इस लेटरहैड की हकीकत जानने के लिए कॉलेज प्रबंधन से संपर्क किया गया तो पता चला कि उन्हें पहले से ही इस वायरल लेटरहैड की जानकारी है. कॉलेज प्रबंधन ने इसको लेकर अपना स्पष्टिकरण भी दिया है.
कॉलेज ने दी ये दलील
वायरल लेटरहैड में कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर के निर्देश थे कि कॉलेज की द्वितीय व अंतिम वर्ष की छात्राओं को 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे तक व्यॉयफ्रेंड बनाना है. कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद से ही लेटरहैड की जांच की जा रही है, ये लेटरहैड पूरी तरह से फर्जी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि कॉलेज में प्रो. आशीष शर्मा नाम का कोई भी शिक्षक नहीं है. इस मामले में जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. पत्र फर्जी है.






Leave a Reply