Breaking NewsDELHI

बजट सत्र से पहले राहुल गांधी का तंज- तेजी से बढ़ रही इकॉनमी को कैसे ब’र्बाद करें, इस सरकार से लें इसकी सीख

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और उनकी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. बजट सत्र (Budget Session 2021) से पहले कांग्रेस नेता ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कहा है कि मोदी सरकार से इस बात की सीख मिलती है कि कैसे एक अर्थव्यवस्था को ब’र्बाद किया जाए. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने लिखा, ‘श्री मोदी की सरकार इस बात का सबक है कि कैसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को ब’र्बाद किया जाए.’

आगामी 1 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने वाला है, जिससे पहले कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर है. इस बाबत पूर्व में कांग्रेस की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके पी. चिदंबरम समेत कई नेता गुरुवार को दोपहर एक बजे प्रेस वार्ता कर सकते हैं.

इससे पहले राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा पर गतिरोध को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और आरोप लगाया कि वह देश को ‘कमजोर और तबाह कर रहे हैं.’ उन्होंने यह दावा भी किया कि पहली बार चीन के सैनिक ‘भारतीय सीमा के अंदर बैठे हुए हैं.’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आ’रोप लगाया कि आरएसस नफरत फैला रहा है और देश की अर्थव्यवस्था के ‘ध्वस्त होने’ के लिए जिम्मेदार है. उन्होंने कहा, ‘आपको पता है कि प्रधानमंत्री मोदी देश के ताने-बाने को नुकसान पहुंचा रहे हैं. पहली बार चीनी सैनिक भारत की सीमा के अंदर बैठे हुए हैं. हमारी अर्थव्यवस्था जो कभी दुनिया में सबसे अच्छा कर रही थी, वो अब ध्वस्त हो चुकी है. हमारे नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल सकतीं. यह सब आरएसएस की विचारधारा का नतीजा है.’


प्रधानमंत्री अक्षम हैं- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘प्रधानमंत्री अक्षम हैं, लेकिन इस विफलता का असली कारण आरएसएस की ओर से देश में नफरत फैलाना है.’ उन्होंने कहा, ‘चीन को पता है कि प्रधानमंत्री ने देश को कमजोर कर दिया है और वह उनके सामने खड़े नहीं हो सकते.’
प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘चीन के सैनिक भारत की सीमा के अंदर आए तो 56 इंच के सीने का क्या हुआ? प्रधानमंत्री ने पिछले छह महीने में चीन के बारे में एक शब्द नहीं बोला.’ उन्होंने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी और गलत ढंग से जीएसटी लागू करके देश को बर्बाद कर दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.