नई दिल्ली. उत्तर भारत (North India Cold) के अधिकांश हिस्से ठंड की चपेट में हैं. पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं और सर्दी में बढ़ोतरी हुई है. वही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि उत्तर भारत के मैदानों और मध्य भारत में अगले चार दिन खुष्क हवाओं का दौरा चलेगा. इसके कारण उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में अगले 3 से 4 दिन घना कोहरा छाने की अनुमान है.
वहीं बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में अगले 2 से 3 दिन घना कोहरा छाएगा. इसके साथ ही उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे कोहरा छाया रहेगा. ओडिशा में 29 से 31 जनवरी तक कोहरा छाए रहने की उम्मीद है.


आईएमडी ने दी जानकारी. (Pic- Twitter)
आईएमडी ने जानकारी दी है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 3 से 4 दिन तक तेज सर्द हवाएं चल सकती हैं. इसके बाद इन राज्यों में इनका प्रभाव कम होने लगेगा. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में भी अगले 3 से 4 दिनों तक सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा. असके अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में अगले 2 दिनों तक कड़ाके की ठंड भी पड़ सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हो रहा है. यह 1 फरवरी से आगे तक जारी रहेगा. इसके कारण इसके प्रभाव वाले क्षेत्रों में 1 से 3 फरवरी तक बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है.





Comment here