Breaking NewsDELHI

लालू की ओर से कोर्ट में जमा किया गया आधी स’जा पूरी होने का दस्तावेज, CBI ने कहा- अभी नहीं हुई है पूरी

RANCHI: चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की ओर से कोर्ट में आधी सजा पूरी करने का दस्तावेज कोर्ट को सौंपा गया है, लेकिन इसका विरोध करते हुए सीबीआई ने कहा कि उनकी सजा पूरी नहीं हुई है. 

लालू प्रसाद के वकील प्रभात कुमार ने हाईकोर्ट में कागजात जमा किया है. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जल्द ही लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. कोर्ट लालू प्रसाद से पूछा था कि कैसे आपने 42 महीने 7 दिन की सजा पूरी कर दी है. इसका जवाब लालू प्रसाद के वकील ने दिया है. 

सीबीआई ने किया विरोध

सीबीआई ने हाईकोर्ट से कहा कि जिस मामले में लालू प्रसाद आधा सजा काटने का दावा कर रहे हैं जमानत मांग रहे हैं. उसमें वह आधी सजा भी पूरी नहीं हुई है. सीबीआई ने सीआरपीसी की धारा 427 का मामला भी उठाया हैं और कहा है कि दुमका कोषागार से जुड़े मामले में लालू प्रसाद एक दिन भी जेल में नहीं रहे हैं. सीबीआई ने कहा कि एक तरह के मामले में कई सजा मिलती है तो सभी सजाएं एक साथ चलाने का स्पष्ट होता है. लेकिन लालू प्रसाद मामले में नहीं है. बता दें कि लालू प्रसाद ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. फिलहाल लालू प्रसाद बीमार चल रहे हैं. उका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.