Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

स्वरा भास्कर ने अपनी ही तस्वीर का बनाया मजाक, लोगों को दे डाली मीम्स बनाने की चुनौती

नई दिल्लीस्वरा भास्कर(swara bhaskar) सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और कई बार अपनी बेबाकी के कारण ट्रोल भी हो जाती है. वो कभी भी अपने विचारों को रखने में पीछे नहीं हटती हैं, जिसके कारण कई बार स्वरा परेशानी में भी पड़ चुकी हैं. इस बार भी उन्होंने बेहद ही अलग अंदाज में ट्रोलर्स को जवाब दिया है. स्वरा ने खुद के ही फनी फोटोज की एक श्रृंखला को ट्वीट किया और दर्शकों को चुनौती दी कि फोटोज को मजेदार मीम्स (memes) में बदलें.

इन फोटोज में स्वरा अजीब पिक्सी हेयरकट और अजीब चेहरे बनाते हुए दिख रही हैं. कहीं उनकी आंखों का काजल फैला हुआ है, तो कहीं ज्वैलरी गलत पहने दिखाया गया है. इसके अलावा उन्होंने अपनी फोटोज शेयर करते हुए चुनौती दी कि इन फनी पिक्चर्स को क्रिएटिव, मजोदार कैप्शन दें और मजेदार मीम्स में चेंज करें. स्वरा ने ये भी लिखा कि वो सबसे एंटरटेनिंग मीम्स को रीट्वीट भी करेंगी.

बता दें, कि स्वरा ने यह ट्वीट अपनी हाल ही में रिलीज हुई सीरीज को प्रमोट करने के लिए किया है. जिसका शीर्षक है ‘आपके कमरे में कोई रहता है’. स्वरा का ये पोस्ट वायरल हो रहा है और उसपर लोग मजेदार जवाब भी दे रहे हैं. फिल्म ‘आपके कमरे में कोई रहता है’ में सुमीत व्यास, नवीन कस्तूरिया, अमोल पाराशर, आशीष वर्मा जैसे दिग्गज कलाकार हैं, इस सीरीज को पांच एपिसोड्स में बनाया गया है, जिसे आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं. गौरव सिन्हा द्वारा अभिनीत इस शो का प्रीमियर 22 जनवरी, 2021 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किया गया था.

हाल ही में स्वरा ने कंगना रणौत के ट्वीट का मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए लिखा था कि, ‘हमेशाviral vi बोरियत कम करने में मदद करके खुशी होती है…आप जानती हैं मैं आपसे प्यार करती हूं’. दरअसल कंगना ने अपनी और स्वरा भास्कर की तस्वीर को रिट्वीट कर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की थी और स्वरा के एक फैन के सवाल करने पर लिखा था कि ‘दिन उबाऊ था तो सोचा स्वरा को थोड़ा चिढ़ाऊं’.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.