Breaking NewsNational

कोरोना वैक्सीन को लेकर अ’फवाह फैलाने वालों पर होगी कानूनी का’र्रवाई, केंद्र का आदेश

नई दिल्ली. कोरोना वायरस महामा’री (Coronavirus Pandemic) पर रोक लगाने के लिए देशभर में वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है. वहीं, स्वदेशी वैक्सीन पर उड़ रही अ’फवाहों (Spreading Rumor’s About Vaccines) को लेकर केंद्र सरकार ने चे’तावनी दी है. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को इस बाबत पत्र लिखा है. इसमें राज्यों को बताया गया है कि आपदा प्रबंधन कानून और आईपीसी की धाराओं के तहत ऐसे लोगों पर का’र्रवाई की जा सकती है, जो कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अफवाह उड़ा रहे हैं या किसी तरह की अ’फवाह में शामिल पाए जाते हैं.

अपने पत्र में गृह सचिव ने कहा है कि अ’फवाह और झूठी खबरों पर रोक के लिए ऐसे लोगों पर का’र्रवाई जरूरी है. इसके साथ ही वास्तविक तथ्यों के आधार पर विश्वसनीय सूचनाओं के प्रसार की सलाह भी राज्यों को दी गई है. अफवाह फैलाने वाले संगठनों और किसी व्यक्ति पर कानूनी प्रावधानों के तहत दं’डात्मक कार्र’वाई की जा सकती है.

कोविशिल्ड और कोवैक्सीन सुरक्षित और इम्युनोजेनिक
अजय भल्ला ने इस बात पर भी जोर दिया कि देश में नेशनल रेगुलेटरी अथॉरिटी ने पाया है कि भारत के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित और भारत बायोटेक लिमिटेड द्वारा विकसित और निर्मित किए गए दो टीके – कोविशिल्ड और कोवैक्सीन सुरक्षित और इम्युनोजेनिक हैं.

सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं अफवाहें
बता दें कि देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम की शुरुआत हो चुकी है. वैक्सीनेशन के बाद कुछ लोगों की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाह सामने आई है. हालांकि इन मौतों का टीकाकरण से कोई संबंध नहीं पाया गया है. इन अफवाहों में लोगों से वैक्सीनेशन न कराने और इससे जानलेवा खतरे जैसी बाते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने की जनता से अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने कोविड-19 का टीका विकसित कर अपना कर्तव्य पूरा किया और ‘अब हमें’ झूठ तथा अफवाह फैलाने वाले हर नेटवर्क को सही सूचना के जरिए परास्त कर अपना कर्तव्य पूरा करना है. गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने जा रहे एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवी और कलाकारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह के संगठनों ने हमेशा ही चुनौतीपूर्ण समय से निपटने में अपनी भूमिका निभाई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.