मुंबई. बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) रविवार को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड फैशन डिजाइनर नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी के बंधन में बंध गए. दोनों ने अलीबाग के ‘द मेंशन हाउस रिजॉर्ट’ में 7 फेरे लेकर अपने दोस्ती के रिश्ते को खास नाम दे दिया. वरुण और नताशा की शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई.
वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी का फंक्शन प्राइवेट तौर पर अलीबाग में किया गया. मशहूर स्टार वेडिंग में सिर्फ बेहद करीबी लोगों को ही न्यौता दिया गया था. दोनों की शादी के लिए अलीबाग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.
वेन्यू के चारों तरफ काफी संख्या में सिक्यॉरिटी गॉर्ड तैनात किए गए थे. सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद स्टाफ सदस्यों के फोन को स्टिकर के साथ बंद कर दिया गया था. ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि कोई फ़ोटो लीक न हो.
शादी के बाद वरुण और नताशा हनीमून के लिए टर्की जाएंगे. वेडिंगसुत्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों हनीमून के लिए टर्की जाएंगे. वहां सिरागन पैलेस एक फाइव स्टार होटल है, जो दुनिया का सबसे खूबसूरत और महंगे होटल में से है.
आपको बता दें कि वरुण संग नताशा के रिलेशन की तो दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों क्लासमेट्स भी रह चुके हैं. हाल ही में करीना कपूर के चैट शो व्हाट वीमेन वान्ट में वरुण ने नताशा संग अपनी पहली मुलाकात का खुलासा भी किया था. वरुण ने बताया था कि नताशा के साथ उनकी पहली मुलाकात स्कूल में छठीं क्लास में हुई थी. दोनों कई सालों तक दोस्त रहे. बाद में उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया. वरुण और नताशा ने काफी समय तक अपने रिलेशन को प्राइवेट रखा था. इसके पीछे ये भी वजह है कि नताशा को लाइमलाइट में आना पसंद नहीं है. दो साल पहले वरुण ने इंस्टाग्राम पर नताशा के लिए अपने प्यार और लगाव का इजहार किया था. उन्होंने नताशा को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ फोटोज शेयर की थीं.






Comment here