दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट। भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर केवटसा के हरिजन विधालय के प्रांगण में भाजपा पूर्वी मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष विकाउ यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत मंडल अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।
मौके पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं, हमें सशक्त और सजग रहना होगा। भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने की बात कही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता की बदौलत भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आज हमारा संगठन बहुत ही मजबूत है। कार्यकर्ता के त्याग-तपस्या के बल पर ही दोबारा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने।उन्होंने ने पंचायत चुनाव बहुत जल्द आने वाला है, हमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है। हमारे युवा कार्यकर्ता बहुत सजग हैं, उसमें और मजबूती प्रदान करने की जरूरत है। हम आप सब मिलकर गांव-कस्बे घूम कर सरकार द्वारा किए गए कार्य को मजबूती से आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लें। हम आज कार्यकर्ता ही नहीं एक सशक्त प्रहरी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि पार्टी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम को अपने-अपने बूथ तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी उमेश यादव, विजय सिंह, चंचल सिंह, जयप्रकाश गामी , महामंत्री पंकज कुंवर,शशि रंजन राय, रामविनय सहनी आदि शामिल थे।








Leave a Reply