नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi) रविवार को घने कोहरे (Fog) की चादर के साए में रही. यहां विजिबिलिटी कम होकर 100 मीटर हो जाने से ट्रैफिक प्रभावित रहा. वहीं, राजस्थान (Rajasthan) में ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है. मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अगले तीन दिन तक शीतल’हर रहने की संभावना है. बर्फबारी की मार झेल रहे जम्मू-कश्मीर को भी राहत मिलती दिख रही है.
राजस्थान और दिल्ली में घना कोहरा
घने कोहरे की वजह से सफदरजंग में दृश्यता घटकर 200 मीटर और पालम में 100 मीटर रह गई. आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में अगले चार दिन मामूली से लेकर घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में भी कई इलाकों में कोहरा छाया रहा. राज्य के एकमात्र पवर्तीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में रात का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार बाकी इलाकों में रात का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री से 12.7 डिग्री के बीच रहा विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान झुंझुनू, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू व नागौर जिलों में शीत व अति शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही इस दौरान इन जिलों के अलावा जयपुर, टोंक, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर व जोधपुर जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गयी है.
दिल्ली को ठंड से राहत, एमपी में बना रहेगा जाड़ा
हालांकि आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि पुरवाई हवाओं और बादल छाये रहने की वजह से दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. अधिकारी ने कहा कि मंगलवार तक तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है. जबकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के साहा ने रविवार को बताया कि देश के उत्तर एवं उत्तर-पूर्व इलाकों से अब मध्य प्रदेश की ओर सर्द हवाओं के आने की संभावना है.
उन्होंने कहा, ‘सोमवार से प्रदेश में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है. यह स्थिति कल से अगले तीन दिन तक जारी रह सकती है.’ मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान खजुराहो में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस खांडवा में दर्ज किया गया.
कश्मीर में सुधरने लगे हैं हालात
कश्मीर में बर्फबारी होने के बाद रविवार को ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई लेकिन सुबह बादल छंटने से धूप खिली. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के कार्यालय के अनुसार रविवार को मौसम में और सुधार होने की आशा है और महीने के अंत तक यह शुष्क बना रहेगा. अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर और काजीगुंड को छोड़कर कश्मीर घाटी में शनिवार रात को तापमान में गि’रावट दर्ज की गई.
वहीं, श्रीनगर हवाईअड्डे पर रविवार को विमानों का परिचालन बहाल हो गया. इससे एक दिन पहले कश्मीर घाटी में बर्फबारी की वजह से हवाई यातायात बंद करना पड़ा था. कश्मीर में इस समय 40 दिन तक चलने वाले ‘चिल्लई कलां’ का प्रको’प जारी है. कड़ाके की ठंड में इस दौरान शीतल’हर चलने के साथ जलाशय और जल आपूर्ति की पाइपलाइन जम गए हैं.






Leave a Reply