Breaking NewsGadgetsTECHNOLOGY

Facebook यूजर्स को हुई दि’क्कत, अचानक लॉग आउट होने लगे अकाउंट्स

नई दिल्ली. सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक (Facebook) के कई यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बहुत से यूजर्स को फेसबुक ऐप से लॉग आउट दिखाना शुरू कर दिया. बाद में सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने बताया कि एक ‘कॉन्फिगरेशन चेंज’ (Configuration Change) की वजह से यह समस्या आई. इस दिक्कत को ठीक कर दिया गया.

फेसबुक ने जताया खेद

फेसबुक कंपनी के प्रवक्ता ने द वर्ज (The Verge) को एक ईमेल में कहा, ”22 जनवरी को एक ‘कॉन्फिगरेशन चेंज’ के कारण कुछ लोग अपने फेसबुक अकाउंट से लॉग आउट हो गए. हमने इस मुद्दे की जांच की और इसे ठीक किया. असुविधा के लिए खेद है.”

समस्या की शुरुआत शुक्रवार को हुई, जिसमें बहुत से लोग जो फेसबुक में साइन थे, वे लॉग आउट हो गए और उन्हें दोबारा से लॉग इन करना पड़ा. फेसबुक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर खबर की पुष्टि की.

आईफोन पर फेसबुक का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को हुई ज्यादा परेशानी
आईफोन के यूजर्स लॉग-आउट की समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हुए. जिस फेसबुक यूजर्स को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन लागू था, उन्हें लॉग इन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई यूजर्स खुद को वापस लॉग इन कर पा रहे थे, वहीं टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन में एसएमएस देरी से आ रहे थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.