BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING : गायघाट में JDU ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती, अशोक सिंह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट। प्रखंड अन्तर्गत जदयू पार्टी द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के नंद लाल यादव,राम ललित सिंह,सुरेश राय, जयराम यादव, मोः शहीद, रामबली चौधरी, राम प्रवेश शर्मा,वंशलाल सिंह, श्याम कुमार यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.वहीं दूसरी ओर जारंग पश्चिमी पंचायत के पंचायत सरकार भवन में भी जन नायक कर्पूरी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राज कुमार सहनी ने की। इस दौरान मौके पर मीडिया प्रभारी राहुल कुमार, चिकित्सा अध्यक्ष मुकेश कुमार, मो अली इमाम, सर्वेश कुमार सिंह, राधेश्याम सहनी, अवधेश सिंह, नागेन्द्र सहनी, नरेश पंडित,अरूण कुमार पंकज समेत कई लोग उपस्थित थे।जानकारी के अनुसार बता दें कि अशोक सिंह और लालबाबु सहनी ने कर्पूरी जंयती समारोह का शुभारंभ किया और कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रंद्धाजलि दी. नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में अहम योगदान दिया है. उनके बताए गए रास्ते पर चलने से ही देश व समाज का सर्वांगीण विकास संभव है. इनके जीवन से हमसबों को प्रेरणा लेने की जरूरत है. अपने हक व अधिकार के लिए को आगे आना होगा, तभी देश व समाज का विकास होगा.

बता दें कि जननायक की जंयती पर आज गायघाट में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कई राजनीतिक दलों के ऑफिस में भी आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.