कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संबोधन के दौरान लगे राम नाम के नारे पर तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) नाखुश है. पार्टी सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने मामले की कड़ी शब्दों में निंदा की है. जबकि कार्यक्रम बीच में छोड़कर जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सीएम बनर्जी पर निशाना साधा है. शनिवार को राजधानी कोलकाता स्थित विक्टोरिया मेमोरियल. (Victoria Memorial) में कार्यक्रम के दौरान भीड़ ने जय श्री राम के नारे लगाए थे. उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी वहां मौजूद थे.
तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां से ट्वीट के जरिए विरोध दर्ज कराया है. उन्होंने लिखा ‘राम का नाम गले लगाके बोलो ना की गले दबाके. मैं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित सरकारी कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक और धार्मिक नारों की निन्दा करती हूं’. बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कैलाश विजयवर्गीय ने कहा ‘जय श्रीराम के नारे से स्वागत ममताजी अपमान मानती है. कैसी राजनीति है!’

नुसरत जहां का ट्वीट
इस नारेबाजी का सीएम ममता बनर्जी ने भी जमकर विरोध किया है. उन्होंने कहा मुझे लगता है कि सरकार के कार्यक्रम की कुछ गरिमा होनी चाहिए. यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है. उन्होंने इस दौरान खुद को काफी अपमानित महसूस किया. उन्होंने कहा किसी को आमंत्रित करने के बाद अपमान करना आपको शोभा नहीं देता है. इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में कुछ भी बोलने से मना कर दिया है. उन्होंने कहा मैं विरोध के रूप में मैं कुछ नहीं बोलूंगी.
नेताजी की 125 वीं जयंती को लेकर पूरे राज्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. शनिवार को पीएम मोदी भी बंगाल में थे. इस दौरान उन्होंने पराक्रम दिवस समारोह में शिरकत की. कोलकाता में उन्होंने नेशनल लाइब्रेरी का भी दौरा किया. विक्टोरिया मेमोरियल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम ने पोस्टल लॉन्च किया.
शनिवार को कोलकाता में ममता सरकार ने भव्य जुलूस का आयोजन किया था. इस जुलूस में TMC वरिष्ठ नेताओं समेत राज्य सरकार के कई अधिकारी मौजूद थे.




Leave a Reply