BIHARBreaking NewsSTATE

BREAKING : औराई में राजस्व मंत्री ने फीता का’टकर फुटबॉल खेल स्टेडियम का किया उद्घाटन

दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर

औराई। प्रखंड के रामजेवर हाईस्कूल स्थित फूटबाल खेल स्टेडियम का उद्घाटन औराई के भाजपा विधायक सह भूमि राजस्व मंत्री राम सूरत राय ने फीता काट कर किया।लगभग लाखो रूपये की लागत से बनने वाली स्टेडियम का उद्घाटन फीता काट कर किया। आयोजित उद्घाटन समारोह के अवसर उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि औराई के ऐतिहासिक रामजेवर हाईस्कूल में स्टेडियम आज से वर्षो पूर्व जिले की कई बड़ी टीमों ने भी अपने खेल का प्रदर्शन किया था। यहां के लोगों का फुटबॉल खेल से बहुत पुराना रिश्ता रहा है। औराई की धरती पर भी महान फुटबॉल खिलाड़ियों ने भी अपना अहम भूमिका निभाई है। इन लोगों ने भी राज्य की बड़ी टीमों के साथ खेलकर अपने बेहतरीन खेलों का प्रदर्शन किया था। मंत्री ने कहा कि इस इलाके के खेल प्रेमियों को फुटबॉल खेल के प्रति उत्साह को देखकर टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के भी युवा खिलाड़ी खेल की नई तकनीक देखकर बेहतरीन खिलाड़ी बन सकें। खेल समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि फुटबॉल के इस वृहत आयोजन से जिले में खेल के प्रति जागरुकता आएगी तथा इस इलाके के युवा खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण खेल देखने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.