कांटी थाना क्षेत्र के मधुकर छपरा गाव में शुक्रवार की शाम हुई गो’लीबारी में एक युवक गं’भीर रूप से ज’ख्मी हो गया। उसकी पहचान मधुकर छपरा निवासी अरविंद मिश्र के 20 वर्षीय पुत्र केशव मिश्र के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से ज’ख्मी को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया,जहा प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।पीएचसी प्रभारी डॉ. निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि गो’ली दोनों पैर व जाघ में लगी है, सिर पर भी जख्म है। इधर, सूचना मिलते ही कांटी पुलिस भी पीएचसी पहुंची। ज’ख्मी के पिता अरविंद मिश्र ने पुलिस को बताया कि गाव में ही पुराने जमीनी वि’वाद के साथ कुत्ता भागने व गड्ढा खोदने के वि’वाद में गो’ली मा’री गई है।
मौके पर पहुंचे एसआइ सच्चितानंद सिंह ने बताया कि पुलिस घट’नास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। स्वजनों द्वारा लिखित शिका’यत के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।






Leave a Reply