AccidentBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : घने काेहरे के कारण मोतीझील ओवरब्रिज पर रात में कार और पिकअप के बीच भि’ड़ंत, चालक ज’ख्मी

घने काेहरे के कारण शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे माेतीझील ओवरब्रिज पर कार व पिकअप में आमने-सामने की ट’क्कर हाे गई। इसमें पिकअप का चालक दीपक कुमार जख्मी हाे गया। ट’क्कर इतनी जाे’रदार थी कि बंगाल नंबर की कार के दाेनाें एअर बैग खुल गए। कार में सवार दाे युवक कू’द कर भाग खड़े हुए। पिकअप के मालिक नितिन जैन ने बताया कि उनका चालक दीपक इस्लामपुर मंडी से चूड़ी लादकर पूर्णिया जाने वाला था।

इस बीच खाना खाने के लिए चालक अपने घर रामदयालुनगर जाने के लिए माेतीझील ओवरब्रिज पार कर रहा था। ओवरब्रिज के गोलंबर के पास विपरीत दिशा से एक कार तेज गति से आ रही थी। ‘काेहरे के कारण पिकअप चालक जबतक कुछ समझ पाता, तबतक गाड़ी में ट’क्कर हाे गई। उधर, अहियापुर में मेडिकल कॉलेज के पास ऑटो व बाइक में टक्कर के कारण दो लोग घा’यल हो गए। दोनों को एसकेएमसीएच में भ’र्ती कराया गया है।
शीतलहर जारी, विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम

मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम रहा। शुक्रवार को 20 मीटर विजिबिलिटी होने के कारण वाहन रेंगते नजर आए। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री व न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस रि’कॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.