Breaking NewsNationalSTATE

मौसम विभाग ने जारी किया अ’लर्ट, इन राज्यों में दो-तीन दिन होगी बारिश

मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी कर किया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में फिर मौसम बदल रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब हरियाणा में ठंड फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी तथा उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश होने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में शीतलहर चलने की भी संभावना है।

उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश में ठंड में फिर इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आएगी। बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट के साथ गलन बढ़ेगी और ठिठुरन भरी सर्दी महसूस की जाएगी। ऐसी सर्दी अगले पूरे हफ्ते तक रहने की संभावना है। इधर बिहार में तेज ठंड पड़ रही है। पटना सहित बिहार के कई इलाकों में कोहरे व धुंध के साथ आज सुबह की शुरूआत हुई। इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट

इधर उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से गढ़वाल व कुमाउं क्षेत्र के कई जिलों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। 23 और 24 जनवरी को अनेक स्थानों पर हल्की से हल्की बर्षा व बर्फबारी हो सकती है। 2200 मीटर व उससे अधिक ऊचांई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। देहरादून स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक गढ़वाल क्षेत्र के देहरादून, हरिद्वार समेत कुमाउं के पिथौरागढ़, बागेश्वर व अल्मोड़ा जनपदों के कुछ स्थानों पर मौसम बदलेगा और बारिश, बर्फबारी हो सकती है। हरिद्वार जिलों में 23 को कहीं कहीं ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में 23 और 24 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 23 जनवरी को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में अंधड़ और बिजली गरजने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

हरियाणा में बारिश के आसार

हरियाणा के कई जिलों में 23 जनवरी की शाम या रात से बारिश होने की संभावना है। हरियाणा के पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। 24 जनवरी को 2 से 4 डिग्री तक तापमान में कमी आने की भी संभावना जताई गई है।

झारखंड में फिर बढ़ने वाली है ठंड

रांची में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। झारखंड में 23 जनवरी तक ठंड का असर हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी, जिसके कारण 24 जनवरी से तापमान बढ़ेगा। झारखंड के दक्षिणी जिलों में सुबह धुंध भी देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.