BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

सौगात : मुजफ्फरपुर समेत 3 शहरों में फरवरी से दौड़ने लगेंगी इलेक्ट्रिक बसें, किराया भी कम लगेगा

बढ़ते प्रदूषण काे नियंत्रित करने के उद्देश्य से फरवरी से मुजफ्फरपुर समेत पटना व बिहारशरीफ में इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। शुरुआती दौर में पटना में 21 और मुजफ्फरपुर-बिहारशरीफ में 2-2 बसें चलेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम टाटा लीलैंड से इन बसाें की खरीदारी कर रहा है।

बस चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इलेक्ट्रिक बस एक बार चार्ज हाेने पर 6 घंटे तक चलेंगी। दिन भर शहर में चलने के बाद उसे चार्ज किया जाएगा। बसें चलाने के लिए रूट भी लगभग तय कर लिया गया है। पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशाेर ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसाें का परिचालन शुरू हाेने के बाद सीएनजी बसें भी चलाई जाएंगी।

इसकी भी तैयारी शुरू कर दी गई है। शुरुआत में जेपी सेतु हाेते हुए हाजीपुर से पटना तक बसें चलाई जाएंगी। इसका फायदा मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिले के लाेगाें काे मिलेगा। इसके साथ ही पथ परिवहन निगम मुजफ्फरपुर से दिल्ली, लखनऊ, बनारस व भूटान बाॅर्डर के जयगांव तक शीघ्र बसें चलाएगा। इसके लिए वाॅल्वाे बसें खरीदी जा रही हैं। काेराेना के दाैर में काठमांडू व जनकपुर की जाे बसें बंद हाे गई थीं, उसके लिए नेपाल सरकार से बात चल रही है। बाॅर्डर खुलने पर बसाें का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.