नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के ICICI Bank में खाता रखने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. अगर आप भी आईसीआईसीआई बैंक की iMobile बैंकिग (Net Banking) का इस्तेमाल करते हैं तो आप आज फटाफट उसको अपडेट कर लें नहीं तो कल से आप इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. बैंक ने ग्राहकों को मैसेज भेजकर इस बारे में जानकारी दी है. बैंक ने कहा कि अपडेट नहीं करने वाले ग्राहक 20 जनवरी से इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.
आपको बता दें कोरोना काल में iMobile बैंकिग के जरिए ग्राहकों को काफी फायदा मिला था. इसकी मदद से ग्राहकों ने घर बैठे अपने सभी कामकाज कर लिए थे. तो आगे भी इस आईमोबाइल बैंकिग को लगातार इस्तेमाल करने के लिए अपडेट कर लें.
बैंक ने किया अलर्ट
बैंक ने मैसेज में लिखा कि प्रिय ग्राहक अगर आप ICICI Bank का पुराना iMobile ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसको इपडेट कर लें. इस वर्जन की सेवाएं 20 जनवरी 2021 के बाद काम नहीं करेंगी.


ICICI bank
कैसे कर सकते हैं अपडेट
>> सबसे पहले iMobile लॉगिन करने के लिए अपना पिन डालें.
>> पिन डालते ही बैंक का मैसेज आपको दिखने लगेगा.
>> मैसेज के नीचे अपटेड बटन होगा.
>> इस बटन पर क्लिक करें.
>> अब आप गूगल प्ले स्टोर के iMobile App पर पहुंच जाएंगे.
>> वहां आपको अपडेट पर क्लिक करना होगा.
>> अब आपका वर्जन अपडेट हो जाएगा.
ऐप में किया कंवर्ट
आपको बता दें बैंक ने हाल ही में अत्याधुनिक मोबाइल बैंकिंग ऐप आईमोबाइल को एक ऐसे ऐप में तब्दील कर दिया है जो किसी भी बैंक के ग्राहकों को भुगतान और बैंकिंग सेवाएं प्रदान करेगा. आईमोबाइल पेमेंट ऐप के जरिए ग्राहकों को कई तरह की सेवाएं मिलेंगी. इसके जरिए ग्राहक किसी भी यूपीआई (UPI) आईडी या व्यापारियों को भुगतान करने में सक्षम बनाना, उनके बिजली बिलों का भुगतान करना और ऑनलाइन रिचार्ज करने जैसी कई तरह की सुविधाएं मिलेगी.





Leave a Reply