Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

सोनू सूद के नाम से शुरू की गई एम्बुलेंस सेवा, एक्टर ने कहा- ‘मैं गर्व महसूस कर रहा हूं’

दिल्ली. कोरोना महामारी की वजह से जब देशभर में लॉकडाउन किए गए थे, तब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने प्रवासी मजदूरों की दिल खोलकर मदद की थी. उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ऐसे कई लोगों को उनके घर तक पहुंचाया था, जो अन्य राज्यों में फंसे हुए थे. इतना ही नहीं, लॉकडाउन से लेकर अब तक सोनू सूद ट्विटर के जरिए लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं.

सोनू सूद की ये दरियादिली ने देशभर में उनको एक नई पहचान दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वहीं अब सोनू सूद के नाम से हैदराबाद में एक एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है, जिसका नाम ‘सोनू सूद एम्बुलेंस सेवा’ रखा गया है. दरअसल, हैदराबाद के रहने वाले एक शिवा नाम के शख्स ने एक एम्बुलेंस खरीदा और सोनू सूद के काम से वह इतने इंस्पायर हुए कि उन्होंने उस एम्बुलेंस का नाम एक्टर के नाम पर ही रख दिया.

वैसे, खुद शिवा भी लोगों की निस्वार्थ सेवा के लिए हैदराबाद में जाने जाते हैं. वह पेशे से एक तैराक हैं, और अब तक उन्होंने 100 से ज्यादा लोगों की जान पानी में डूबकर देने वालों की बचाई है. वहां के लोगों ने शिवा की निस्वार्थ सेवा को देखते हुए उन्हें दान में पैसे देने लगे और उसी पैसों से शिवा ने एक एम्बुलेंस खरीदा और उसका नाम सोनू सूद के नाम पर रखा.

खुद सोनू सूद उस एम्बुलेंस का उद्घाटन करने वहां पहुंचे और उन्हें इस बात पर बहुत गर्व महसूस हुआ. एम्बुलेंस का उद्घाटन करने पहुंचे सोनू ने कहा कि शिवा ने अब तक जो भी किया है, वह सराहनीय है और मुझे गर्व है कि मैं एम्बुलेंस का उद्घाटन करने आया हूं. उन्होंने ये भी कहा कि शिवा जैसे लोगों की इस देश को बहुत जरूरत है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.