बिहार में हाल कुछ दिनों में ह’त्या समेत अन्य आप’राधिक वार’दातों में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही बिहार के युवराज कह जाने वाले एवं एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने भी बिहार में लोगों के बीच अपनी दस्तक दर्ज करा दी है। बीते कुछ दिनों से इस बात को लेकर चिराग पासवान सत्ताधारी नेतओं के निशाने पर थे। खास तौर पर इनके खि’लाफ पूर्व सीएम जीतन राम मांझी द्वारा लगातार ह’मले किए जा रहे थे।
एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने मंगलवार को राजधानी पटना, सराण और मुजफ्फरपुर जिलों के ता’बड़तो’ड़ अपनी पार्टी के कार्यकर्ता के साथ दौरे किए। बताया जा रहा है कि इन तीनों ही जगहों पर चिराग पासवान ने ह’त्याओं की वार’दातों से पी’ड़ित परिवारों से मुलाकातें की और इनको न्याय का भरोसा दिया। बताया जा रहा है कि, इन तीनों मामले में से दो में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। जिसके बावजूद अभी तक बिहार पुलिस किसी भी मामले के अप’राधियों को गिर’फ्तार करने में नाकाम रही है। इनमें एक मामला रूपेश सिंह ह’त्याकां’ड का भी शामिल है। जिनकी बीते दिनों पटना में गो’लियों से भू’नकर ह’त्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवारों से मूलाकात कर चिराग पासवान ने इन लोगों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है.
जानकारी के अनुसार, चिराग पासवान ने मंगलवार को पटना में स्वर्गीय रूपेश सिंह के परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने कहा कि रूपेश सिंह जी की ह’त्या कुछ दिन पूर्व पटना में कर दी गई थी। हत्या के 8 दिन बीत जाने के बाद भी कोई का’र्रवाई नहीं हो पाई है। परिवार के सदस्यों की मांग है कि जांच होने तक परिवार को भी सुरक्षा दी जाए। चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता, धर्मपत्नी व अन्य सदस्यों से उनके आवास पर आज मुलाकात हुई।
चिराग पासवान सारण जिले में ‘ह’त्या पी’ड़ित कृष्णा चौधरी के परिवार से भी मिले। जहां चिराग पासवान ने कहा कि सारण जिला निवासी कृष्णा चौधरी जी के बेटे कि हत्या हो जाने से उनका पूरा परिवार शोक में डुबा हुआ है और न्याय की उम्मीद कर रहा है। नामजद एफआईआई (FIR) करने के बाद भी गिर’फ्तारी लगभग 15 दिन के बाद भी नहीं हो पाई है। चिराग ने कहा कि एसपी सारण से इस विषय पर बात हुई है। आशा है इस परिवार को न्याय मिलेगा।

इसके अलावा चिराग पासवान ने आज मुजफ्फरपुर में स्वीर्गीय रोनोजीत उर्फ जॉन के परिजनों से भी मुलाकात की। यहां चिराग पासवान ने कहा कि मुजफ्फरपुर भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष रोनोजीत उर्फ जॉन की हत्या हो जाने से दहशत है। नामजद एफआईआर (FIR) हुई है। लेकिन अपराधी अभी तक नहीं पकड़े गए हैं। परिवार के लोग न्याय चाहते हैं। इस विषय पर एसपी मुजफ्फरपुर से बात हुई। उम्मीद करता हूं कि इस परिवार को न्याय मिलेगा।





Leave a Reply