BIHARBreaking NewsSTATE

स्कूली बच्चों को नहीं मिलेगी पोशाक राशि, अब जीविका दीदी का बनाया ड्रेस देगी सरकार


PATNA : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब तक नीतीश सरकार पोशाक खरीद के लिए राशि देती आई है. मुख्यमंत्री पोशाक योजना मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालक पोशाक योजना और बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना के तहत अब तक स्कूली छात्र छात्राओं को सीधे डीबीटी के माध्यम से सरकार राशि मुहैया कराती रही है लेकिन अब सरकार ने इसमें बदलाव किया है. 

आज शाम हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में इस पोशाक योजना में बदलाव का फैसला लिया गया है. अब सरकार पहली कक्षा से लेकर बारहवीं तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को जीविका दीदी के माध्यम से बनाए गए ड्रेस मुहैया कराएगी. सरकार ने फैसला किया है कि चरणबद्ध तरीके से जीविका दीदी की तरफ से बनाए गए ड्रेस किसी छात्र छात्राओं को दिए जाएंगे. पहले चरण में दो सेट सिले हुए पोशाक खरीदने की अनुमति सरकार ने दी है

अब तक के छात्र-छात्राओं को पोशाक के लिए सीधे उनके बैंक खाते में सरकार की तरफ से राशि मुहैया कराई जाती रही है. नीतीश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की चर्चा अन्य राज्यों में भी हुई है और सरकार इसे सबसे सफल योजनाओं में से एक मांग की है. लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा है. अब राशि की बजाए सिले हुए पोशाक के छात्र छात्राओं को मुहैया कराए जाएंगे और यह सब कुछ चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.