हाईस्कूल,महाविद्यालय एवं विश्वविधालय में लाइब्रेरी का बूरा हाल राजद नेत्री रितु जायसवाल को 11 सूत्री मांग हेतु सौंपा ज्ञापन।
ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक रंजन एवं सचिव परवेज आलम ने हाईस्कूल,महाविद्यालय एवं विश्वविधालय में पुस्तकालय अध्यक्ष एवं सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष की नियुक्ति हेतु संयुक्त रूप से परिहार विधानसभा से राजद नेत्री एवं सीगवाहिनी पंचायत की मुखिया रितु जायसवाल को उनके आवास पे मिलकर 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा
लाइब्रेरियन एसोसिएशन के सचिव परवेज आलम ने कहा कि बिहार विश्वविधालय के महाविधालय एवं स्नातकोत्तर विभागों में विगत कई वर्षों से पुस्तकालय अध्यक्षों की बहाली नहीं हुई है ध्यान आकृष्ट कराया कि अभी बिहार विश्वविद्यालय में 42 अंगीभूत एवं 24 स्नातकोत्तर विभाग है लेकिन 4-4 अंगीभूत कॉलेज-विभागों को छोड़ दे तो बाकी सभी में सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष का पद रिक्त पड़े है,सर बताते है कि सेंट्रल लाइब्रेरी की बात करे तो 10 पद में से 6 पद वहा भी रिक्त पड़े है। लेकिन सूबे के हाईस्कूल की बात करे तो 2008 में 2547 पदो पर बहाली निकली थी उसमे भी 1896 पदो पर ही नियुक्ति हो सकी उस रिक्ति में भी 651 पदो पर बिहार सरकार बहाली अब तक नहीं कर सकी है वही बिहार यूनिवर्सिटी से कई वर्षो से लाखो छात्र-छात्राएं BLIS एवं MLIS की डिग्री प्राप्त कर बेरोजगारी बैठे है
सचिव परवेज आलम बताते है कि सूबे के सभी विभागों के लाइब्रेरी की स्थिती दिन बदिन खस्ता होती जा रही है पुस्तकालय अध्यक्ष के बिना लाइब्रेरी का सुदढ़ीकरण संभव नहीं है वहीं राजद नेत्री रितु जायसवाल ने एसोसिएशन यूनिट को आश्वासन दिलाया कि जल्द ही नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी से मिलकर हाईस्कूल,अंगीभूत कॉलेजो एवं विश्वविधालय में पुस्तकालय अध्यक्षो की बहाली के लिए जल्द से जल्द सार्थक पहल किया जाए।









Leave a Reply