Breaking NewsGUJARATSTATE

फुटपाथ पर सोते हुए मजदूरों पर चढ़ा डंपर, 15 की मौ’त, 3 ज’ख्मी

गुजरात के सूरत में सोमवार को देर रात एक भ’यानक हा’दसा हुआ है. वहां किम रोड पर एक डंपर ने बच्चे समेत 22 लोगों को कु’चल दिया. ताजा जानकारी के मुताबिक, इसमें म’रने वालों की संख्या अब बढ़कर 15 हो गई है. फिलहाल 3 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. इन्हें सूरत के स्मीमेर अस्पताल (SMIMER Hospital) में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के मुताबिक, ये लोग मजदूर थे और सड़क किनारे सो रहे थे. उसी वक्त डंपर का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सोते हुए मजदूरों पर चढ़ गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा सूरत के आया पालोद गांव में हुआ. सभी मृतक मजदूर थे जो कि फुटपाथ पर सोए हुए थे. उस दौरान गन्ने से भरा ट्रैक्टर और ट्रक आमने-सामने आ गए थे, उसी दौरान ट्रक चालक ने डंपर पर से कंट्रोल खो दिया और वह ट्रक फुटपाथ पर सोए हुए मजदूरों पर चढ़ गया. पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि सभी मजदूर राजस्थान के ही रहने वाले थे.

जानकारी मिली है कि इस हादसे में छह महीने की एक बच्ची किसी तरह बच गई है, लेकिन उसके माता-पिता की मौ’त हो चुकी है. जा’न गंवाने वाले सभी मजदूर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के बताए गए हैं. फिलहाल लाशों को पोस्टमा’र्टम के लिए भेज दिया गया है. घा’यलों का इलाज चल रहा है.

Accident

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.