BIHARBreaking NewsDARBHANGASTATE

कोरोना काल में बीमा’र पिता को साइकिल से दिल्ली से दरभंगा लाने वाली ज्योति बनी ‘ड्र’ग्स पर पूर्ण विराम’ की ब्रांड एम्बेसडर

कोरोना काल में बीमा’र पिता को लेकर दिल्ली से 7 दिनों में 1200 किमी. की दूरी तय कर घर पहुंचने वाली दरभंगा की ज्याति कुमारी को राज्य सरकार ने ‘ड्र’ग्स पर पूर्ण विराम’ अभियान के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। 

सामाजिक सुरक्षा निदेशक दयानिधान पांडेय ने कहा कि ज्योति मजबूत इरादा और हौसला दिखाते हुए अपने बीमार पिता को साइकिल से लेकर घर पहुंची। इस सराहनीय कार्य के लिए ही उसे समाज कल्याण विभाग ने ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। श्री पांडेय ने शुक्रवार को ज्योति को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया। सम्मान के रूप में उसे 50 हजार का चेक के साथ टैब और ट्रैक शूट दिया गया।  

उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को ज्योति से विपरीत परिस्थितियों में हार नहीं मानने, साहस के साथ अपनी मंजिल प्राप्त करने की सीख लेनी चाहिए। किसी भी तरह का नशा स्वयं एवं परिवार को ब’र्बाद कर देता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसी भी तरह के ड्रग्स का सेवन न करने का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
ज्योति के ब्रांड अम्बेसडर बनने से प्रचार-प्रसार को और गति मिलेगी। 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.