BIHARBreaking NewsCRIMESTATEVAISHALI

बिहार: वैशाली में वकील की गो’ली मा’रकर ह’त्या, कार की सीट पर बेल्ट से लटका मिला श’व

हाजीपुर. बड़ी खबर वैशाली से है जहां बेखौ’फ अप’राधियों ने कार से जा रहे सिविल कोर्ट (Civil Court) के अधिवक्ता शिव रंजन झा उर्फ पप्पू झा की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी जिसके बाद इलाके में स’नसनी फैल गई. घ’टना महुआ थाना के महुआ जंदाहा रोड के बीच भरतपुर सिंघाड़ा की है. अप’राधियों द्वारा ह’त्या (Murder) किए जाने के बाद अधिवक्ता का श’व कार की सीट बेल्ट के साथ लटका हुआ पाया गया. वहीं, अप’राधियों की गो’ली से कार का अगला शीशा भी च’कनाचूर हो गया.

आशंका है कि अप’राधियों ने अधिवक्ता को कार के सामने से ही गो’ली मा’री जिसे चलते कार का शीशे चकनाचूर हुए और अप’राधियों की गो’ली अधिवक्ता को लगी और वह मौके पर ढेर हो गए. घट’ना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भी’ड़ जुट गई. वहीं ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, लेकिन अभी तक कारण का खुलासा नहीं हो सका है.

बता दें कि बिहार में अप’राध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. इस मामले को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार के  पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसके सिंघल को कानून-व्यवस्था को लेकर कई निर्देश भी दिए थे. इसके बाद ही डीजीपी का नंबर जारी कर दिया है. बिहार जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी किए गए नंबरों पर संपर्क कर डीजीपी को सूचना एवं जानकारी दी जा सकती है. डीजीपी के कार्यालय का नंबर- 0612-2294301/2294302 और मोबाइल नंबर- 09431602302 है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.