BIHARBreaking NewsDARBHANGASTATE

Darbhanga Airport : लो-विजिबिलिटी के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रहीं र’द

मौसम की बेरु’खी के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू सहित अहमदाबाद की सभी उड़ाने शुक्रवार को रद रही। इसके कारण आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परे’शानियों का सामना करना पड़ा। जैसे ही यात्रियों को पता चला कि उड़ानें रद है, सब निराश होकर अपने घरों को लौट गए। बताया जाता है कि लो-विजिबिलिटी के कारण उड़ानें र’द की गई। जिन फ्लाइटों को र’द किया गया है, उन यात्रियों की टिकटों को उनकी इच्छा के मुताबिक अगले दिन के लिए मान्य किया गया है। बताया जाता है कि कुछ यात्रियों की टिकट कैंसिल कर उन्हें रिफंड किया गया है ।

सूत्रों के मुताबिक, घने कोहरे की वजह से विमानों के दरभंगा लैंड होने में परे’शानी आ रही है। लो-विजिवलीटी के कारण उड़ान संभव नहीं है। बता दें कि करीब 2500 मीटर तक की विजिबिलिटी होने के बाद ही विमानों की लैडिंग संभव है। यदि इससे कम विजिबिलिटी होती है तो विमान की लैडिंग मुश्किल है। इधर, ससमय विमानों के परिचालन की जानकारी नहीं मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। विमान कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि बड़े शहरों में मैट एक दिन पूर्व मौसम की जानकारी दे देता है। लेकिन, छोटे शहरों में मौसम की जानकारी पूर्व में नहीं मिल पाती। इसके कारण यात्रियों को पूर्व में इसकी सूचना नहीं मिल पाती है। बता दें कि उड़ाने रद रहने और यात्रियों के टिकटों को अगले दिन के लिए मान्य किए जाने के बाद अगले दो-तीन दिनों तक मुबंई की फ्लाइट पूरी तरह से फुल है ।

दरभंगा से मुबंई, दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरू जाने वाले यात्रियों को हुई परेशानी  यात्रियों की इच्छा पर टिकटों को अगले दिन के लिए किया गया मान्य जिन फ्लाइटों को रद किया गया है, उन यात्रियों की टिकटों को उनकी इच्छा के मुताबिक अगले दिन के लिए मान्य किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.