BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में एक नेता की ह’त्या की थी साजिश, समय रहते पुलिस को लगी भ’नक और फिर…

तुर्की के एक जनप्रतिनिधि की ह’त्या की साजिश विशेष पुलिस टीम ने विफल कर दी है। इस सिलसिले में तीन अप’राधियों को गिर’फ्तार किया गया है। इनके पास से तीन पि’स्टल, नौ का’रतूस और एक मोबाइल जब्त किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में एक अंतरजिला गिरोह का हथियार तस्कर भी शामिल है। एसएसपी जयंतकांत ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पंचायत चुनाव में शामिल होने वाले एक जनप्रतिनिधि की हत्या की साजिश रची जा रही है। इसके बाद सरैया एसडीपीओ राजेश शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई और जैतपुर ओपी के रेवा रोड मेट्रो सिटी के समीप देर रात छापेमा’री कर तीनों को दबोचा गया। इनमें हथियार तस्कर सहरसा जिला अंतर्गत सौर थाना क्षेत्र के रौत गांव का रामलखन साह, पारू के जयमल डुमरी का मो. अरमान और मो. इनाम शामिल है। एसएसपी ने कहा कि तीनों के खिलाफ शीघ्र चार्जशीट दायर कर स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाई जाएगी।

 नए ह’थियार से करते ह’त्या : 

एसएसपी ने बताया कि सहरसा का हथि’यार तस्कर पटना में आम्र्स की सप्लाई कर चुका है। वह जिले में ह’थियार सप्लाई करने आया था। नए आम्र्स के साथ जनप्रतिनिधि की ह’त्या करने की तैयारी थी। तभी पुलिस ने उक्त का’र्रवाई की। गि’रफ्तार आ’रोपित अरमान का भाई भी कुख्यात अप’राधी था।

अन्य लोगों की भी संलिप्तता 

पुलिस पूछताछ में कांट्रेक्ट किलिंग की बात सामने आई है। पारू के दोनों अपराधियों से उन सभी के बारे में पूछताछ की जा रही है। चुनावी रंजिश में जनप्रतिनिधि की हत्या करने की बात सामने आई है। मोबाइल कॉल डिटेल्स भी खंगालकर टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।  null

अहियापुर से गांजा और शराब के साथ पांच गिरफ्तार 

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना के मेडिकल ओवरब्रिज दरभंगा रोड स्थित एक लीची बगान से गांजा, शराब और हथियार के साथ पांच अपराधियों को विशेष टीम ने गिरफ्तार किया। इनके पास से नौ सौ ग्राम गांजा, एक कट्टा, एक गोली और 36 लीटर शराब बरामद की गई। एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि कुछ अपराधियों द्वारा लीची बगान में शराब का सेवन कर अपराध की साजिश रचने की सूचना मिली। सिटी एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में अहियापुर थानाध्यक्ष सुनील रजक के साथ टीम गठित कर छापेमा’री कर पांचों को गि’रफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में अहियापुर के मझौलिया का अमित कुमार, रोहित कुमार, झपहां का जयकिशोर राय, अखाड़ाघाट वार्ड 15 का सुनील सहनी और उदन झपहां का गुड्डू कुमार शामिल है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजा जाएगा। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.