दिल्ली. तृणमूल सांसद नुसरत जहां (TMC MP Nusrat Jahan) के वि’वादित बया’न को लेकर बीजेपी (BJP) की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी के सोशल मीडिया (BJP Social Media) हेड अमित मालवीय (Amit Malviya) ने इसके लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) को निशाने पर लिया है. उन्होंने ममता सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति (appeasement politics) का आ’रोप लगाया है.
अमित मालवीय ने ट्वीट किया है, ‘पश्चिम बंगाल में सबसे बुरे प्रकार की वैक्सीन राजनीति सामने आ रही है. सबसे पहले ममता सरकार में मंत्री सिद्दीकला चौधरी ने वैक्सीन से भरे ट्रक को रोका. अब एक टीएमसी सांसद मुस्लिम मेजोरिटी वाली इ’लाके में बीजेपी की तुलना कोरोना से कर रही हैं.’
नुसरत जहां का वि’वादित बयान, कोरोना से ज्यादा खत’रनाक है बीजेपी
गौरतलब है कि नुसरत जहां ने कहा था, ‘अपनी आंखें और कान खुली रखिए क्योंकि आपके आस-पास ऐसे लोग हो सकते हैं, जो कोविड-19 से भी ज्यादा खतरनाक हैं. क्या आपको पता है कि कोविड से ज्यादा क्या खतरनाक है, वो है BJP.’

नुसरत जहां ने कहा, ‘बीजेपी को हमारी (पश्चिम बंगाल की) संस्कृति के बारे में पता नहीं है, क्योंकि वे मानवतावाद को नहीं समझते. वो लोग कड़ी मेहनत की कीमत नहीं समझते. वो लोग केवल कारोबार जानते हैं. उन लोगों के पास बेशुमार दौलत है.’





Leave a Reply