कुढ़नी में चल रहे टूनामेंट में ओरिएंट क्लब को हराया
स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद यादव मेमोरियल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच ओरिएंट क्लब मुजफ्फरपुर बनाम हाजीपुर के बीच कुरहनी हाईस्कूल के मैदान में खेला गया|जिसमे टॉस जीत कर हाजीपुर के टीम ने पहले ब्लेबाजी करते हुए 20ओवर में 191/9का स्कोर बनाया| हाजीपुर कर तरफ सबसे ज्यादा रन अमित ने 39 रन बनाए|ओरिएंट क्लब की तरफ से सोनाली ने 3 विकेट लिए|जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओरिएंट क्लब मुजफ्फरपुर की टीम ने 20 ओवर में 161 रन पे औल आउट हो गई,टीम की तरफ़ से सबसे ज्यादा रन पोलार्ड ने 63 रन बनाए।निशु ने हाजीपुर की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए,निशु को मैन ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड आयोजक अविनाश कुमार सिसू के द्वारा दिया गया। मैच शुरू होने से पहले फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। टूर्नामेंट का उद्घाटन कुढ़नी प्रमुख कामिनी देवी के द्वारा किया गया, कुढ़नी विधायक अनिल साहनी ,मौके राजद जिला महासचिव प्रदीप कुमार यादव,कुढ़नी थाना अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा,पूर्व मुखिया सुरजदेव नारायण प्रसाद , हुलास राय,भोला राय,नीलाभ कुमार, रामनाथ साह , बबलू कुमार,उदय कुमार, सत्यम सोनी,निखिल कुमार,निहाल सिंह,अविनाश सिंह, गुड्डू कुमार,अनुप्रेम कुमार, आदि मौजूद थे। टूर्नामेंट का दूसरा मैच बाघी बनाम कुढ़नी के बीच सुबह 11बजे से खेला जाएगा।






Leave a Reply