Breaking NewsNational

अब सूरीनाम के भारतीय मूल के राष्ट्रपति होंगे गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट- सूत्र

नई दिल्ली. सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी (Chandrikapersad Santokhi) 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में मुख्य अतिथि होंगे. प्रघानमंत्री कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है भारतीय मूल के संतोखी राजपथ परेड में शामिल होंगे.

बता दें कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnsin) गणतंत्र दिवस के परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले थे, लेकिन ब्रिटेन में कोरोना वायरस (Coronavirus New Strain) के नए स्ट्रेन से बढ़े प्रकोप के चलते उन्होंने अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी थी. इसके बाद सरकार की तरफ से सूरीनाम के राष्ट्रपति को न्योता दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया.

सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने इससे पहले शनिवार को प्रवासी भारतीय दिवस में भी शामिल हुए थे, जहां उन्होंने अपने देश और भारत के बीच लोगों के मुक्त आवागमन के लिए एक प्रस्ताव दिया. इसके साथ ही उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का समर्थन किया.

सूरीनाम के भारतीय मूल के राष्ट्रपति ने प्रवासी भारतीय दिवस के डिजिटल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘सूरीनाम से भारत आने वाले यात्रियों के लिए वीजा परमिट समाप्त करके इस दिशा में पहला कदम उठाने के लिए सूरीनाम तैयार है.’ उन्होंने कहा कि व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की गुंजाइश भी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.