BIHARBreaking NewsBUSINESSCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : डिप्टी सीएम ने एसएसपी से कहा- बहुत फ’जीहत हो रही, कारोबारी की ह’त्या में क्या का’र्रवाई हुई

मोबाइल कारोबारी अभिषेक अग्रवाल के पांडेय गली स्थित घर पर शनिवार दोपहर उप मुख्यमंत्री रेणु देवी पी’डि़त परिवार से मिलीं। उन्होंने पी’डि़त स्वजनों को ढांढस बंधाया और शीघ्र इंसाफ का भरोसा दिया। मृ”त कारोबारी की पत्नी को गले लगाकर सांत्वना दी। इस दौरान मृ’तक के भाई आदित्य अग्रवाल ने उप मुख्यमंत्री को घ’टना की जानकारी देते हुए न्याय की मांग की। 

उप मुख्यमंत्री ने मोबाइल पर एसएसपी जयंत कांत से बात की। कहा कि मोबाइल कारोबारी की ह’त्या हुई। कितनी फजीहत हो रही है। केस में अब तक क्या का”र्रवाई की गई है। इस पर एसएसपी ने कहा कि गिरोह में शामिल अप’राधियों की पहचान हो गई है। कई जगहों पर कार्रवाई चल रही है। शीघ्र ही अप’राधियों को द’बोच लिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने बैंक लू’ट मामले में एसएसपी से पूछा। एसएसपी ने बैंक से लूटी गई राशि बरामद होने व लु’टेरों की गिर’फ्तारी की बात बताते हुए शीघ्र कारोबारी ह’त्या मामले में भी सफलता का दावा किया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल पोद्दार ने जिले में लगातार हो रहीं आपराधिक घटनाओं पर रोष जताया। उप मुख्यमंत्री ने एसएसपी की तारीफ करते हुए कहा कि मेहनती हैं। प्रशासन पर भरोसा करिए। शीघ्र ही अपराधियों की गि’रफ्तारी होगी। पीडि़त परिवार के घर पर डिप्टी सीएम के साथ पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, उद्यमी श्याम सुंदर भीमसेरिया आदि थे।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.