दीपक कुमार। गायघाट
बिहार में पूर्ण शरा’ब बंदी लागू है इसके बावजूद शराब कारोबारी धड़ल्ले से शराब की तस्करी कर रहे हैं जिला पुलिस तथा उत्पाद विभाग द्वारा शराब माफियाओं के खिला’फ लगातार अभियान चला रही है लेकिन ‘शराब माफिया तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर शराब का व्यापार कर रहे हैं जिला उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद चौक के समीप से एक शराब से लदे ट्रक से लगभग 600 कार्टन विदेशी श’राब को जप्त किया है ।साथ ही उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया है पूछताछ में गिरफ्तार ट्रक चालक ने बताया है कि वह बंगाल के दालकोला से ट्रक लेकर शराब की डिलीवरी करने पटना जा रहे थे इसी क्रम में उत्पाद विभाग के द्वारा कार्र’वाई की गई मामले में उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार राय ने बताया कि श’राब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद चौक के समीप से शराब से लदे ट्रक को जब किया गया है। साथ ही चालक को भी गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।।







Leave a Reply