Breaking NewsInternational

इंडोनेशिया में 50 से अधिक यात्रियों से भरा विमान उड़ान भरने के बाद हुआ लापता

जर्काता. इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जर्काता (Jakarta) से उड़ान भरने के तत्काल बाद श्रीविजया एयरलाइंस का विमान (Sriwijaya Air plane) लापता हो गया. बताया जा रहा है कि इस विमान में 50 से भी अधिक लोग यात्रा कर रहे थे. बचाव अभियान दल ने विमान की खोज करनी शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक हवाई जहाज की लोकेशन नहीं मिल पाई है.

जेट का वायु यातायात नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया

इंडोनेशिया के अधिकारियों ने बताया कि जकार्ता से उड़ान भरने के बाद श्रीविजय एयर जेट का वायु यातायात नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया. लोकल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह हवाई जहाज इंडोनेशिया के प्रोविंस पश्चिमी कलीमंतान के लिए रवाना हुआ था. गौरतलब है कि कली मंतान में बाॅक्साइट का खनन बड़े पैमाने पर होता है.

करीब 27 साल पुराना है हवाई जहाज

फ्लाइट राडार 24 ट्रैकिंग सर्विस ने ट्वीट कर कहा है कि विमान करीब 10 हजार फीट एल्टीट्यूड पर उड़ान भर रहा था. हवाई जहाज उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही लापता हो गया है. यह विमान (Boeing 737-500) करीब 27 साल पुराना है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.