Breaking NewsMAHARASHTRA

इस बार मात्र 81 घंटे CM रहे फडणवीस, जानिए कौन है देश के सबसे छोटे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री…

महाराष्ट्र में तीन दिनों से चल रही राजनीतिक उठापटक और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इ’स्तीफे के बाद एक बार फिर ये चर्चा होने लगी कि किसकी सरकार सबसे कम समय तक रही? किन राजनीतिक परिस्थितियों की वजह से मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। अलग-अलग प्रदेशों के लगभग एक दर्जन नेता ऐसे रहे जो कुछ दिन या कुछ घंटे तक ही अपने प्रदेश के सीएम रह पाए उसके बाद उनको इस्तीफा देना पड़ा। यूपी के सीएम जगदंबिका पाल ही अकेले ऐसे नेता रहे जिनका कार्यकाल मात्र 24 घंटे ही रहा था।कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को पिछले साल (2018) मई में फ्लोर टेस्ट का सामना करना पड़ा था। फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित न करने की वजह से वो महज तीन दिन ही कर्नाटक के सीएम रह पाए थे।

येदियुरप्पा के अलावा देश में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहें जिनका कार्यकाल सबसे छोटा था। इस लिस्ट में जगदंबिका पाल का नाम सबसे ऊपर आता है, जो महज 24 घंटे के लिए मुख्यमंत्री बने थे। 1998 में कल्याण सिंह सरकार की ब’र्खास्तगी के बाद पाल को 21 फरवरी की देर रात मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलायी गई थी। लेकिन अगली ही सुबह इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया और उन्हें एक दिन का मुख्यमंत्री कहा जाने लगा।महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उपमुख्यंत्री पद का शपथ ग्रहण करने के बाद सूबे की यहां की सियासत गरमा गई।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फड़नवीस को 30 नवंबर तक बहुमत साबित करने का समय दिया था मगर शिवसेना और अन्य पार्टियों के लोग कोर्ट चले गए। कोर्ट ने 24 घंटे में अपना बहुमत साबित करने का समय दिया, इसी बीच डिप्टी सीएम अजीत पवार ने अपना इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफा देने के बाद बीजेपी के पास बहुमत के लिए पर्याप्त नंबर नहीं रह गए। तब सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी इस्तीफा दे दिया।

मुख्यमंत्री का नाम साल समय (कितने दिन तक रहे मुख्यमंत्री) राज्य

जगदंबिका पाल 1998 24 घंटे (1 दिन तक) उत्तर प्रदेश

बीएस येदियुरप्पा (बीजेपी) 2018 3 दिन कर्नाटक

बीएस येदियुरप्पा (बीजेपी) 2007 8 दिन कर्नाटक

सतीश प्रसाद सिंह 1968 5 दिन बिहार

शिबू सोरेन (झामुमो) 2005 9 दिन झारखंड

बी पी मंडल 1968 31 दिन बिहार

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.