BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बर्ड फ्लू की आशंका : सरैया में 70 से ज्यादा मुर्गियां म’री पाई गईं, जांच को लिए सैंपल

देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू फैलने के बीच गुरुवार सुबह मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड में करीब 70 मुर्गियों की मौ’त हो गई। मधाैल पंचायत के पटेढ़ी तिलक पकड़ी चाैर में मुर्गियां फेंकीं हुई मिलीं। इसके बाद बर्ड फ्लू की आशंका से पूरे क्षेत्र में दह’शत फैल गई। जिला पशुपालन अधिकारी ने बर्ड फ्लू की जांच के लिए चार सदस्यीय क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन किया।

टीम ने जांच के लिए मृत मुर्गियों का सीरम लिया फिर सभी काे गड्ढा खाेदकर मिट्टी के नीचे दबा दिया गया। इन मुर्गियों की माैत कैसे हुई, इसका पता जांच के बाद ही चलेगा। हालांकि मुर्गियों को जमींदोज करने से पहले पक्षी, कुत्ते व जंगली जानवर खा रहे थे। संक्रमण फैलने के डर से लोगों ने इसकी सूचना पशुपालन विभाग काे दी।

जिला पशुपालन अधिकारी ने बताया कि बर्ड फ्लू की किसी भी सूचना की तत्काल जांच के लिए जिले में चार सदस्यीय क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है। सभी प्रखंडों के पशु पालन अधिकारी को मुर्गियों या कौओ के म’रने की सूचना देने का निर्देश दिया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.