इस्लामाबाद. लाहौर (Lahore) के एंटी टेरर कोर्ट ने शुक्रवार को 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर ए तैयबा के आ’तंंकी जकीउर रहमान लखवी (Zaki-ur-Rehman Lakhvi) को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. आ’तंकवाद को समर्थन और आ’तंकवाद को वितीय मदद करने के मामले में लखवी को 15 साल की सजा सुनाई गई है. साथ ही जु”र्माना भी लगाया गया है.
बता दें, हाल ही में मुंबई हम’ले (Mumbai At’tack) का मास्टरमाइंड और लश्कर आतंकी (Lashkar Terrorists) जकीउर रहमान लखवी (Zaki ur Rehman Lakhvi) को गि’रफ्तार किया गया था. जकीउर रहमान लखवी को आतं’कियों की मदद करने और उन्हें पैसे मुहैया कराने के आ’रोप में गि’रफ्तार किया गया था. जकीउर रहमान लखवी ने हाफिज सईद के साथ मिलकर 26/11 के हमले की साजिश रची थी.
गौरतलब है कि आ’तंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशंस कमांडर लखवी को मुंबई हमलों के बाद 2008 में यूएनएससी के प्रस्ताव के तहत संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया गया था. मुंबई हमले की जांच के दौरान पता चला था कि लखवी ने ही हाफिज सईद को आतं’की हम’ले का पूरा प्लान तैयार करके दिया था.






Leave a Reply