Breaking NewsDELHI

बर्ड फ्लू की खबरों से चिकन के दाम में आई बड़ी गि’रावट, 105 रु किलो बिकने वाला चिकन बिक रहा 40 रु किलो

नई दिल्ली. जैसे-जैसे अब जांच में यह सामने आ रहा है कि बर्ड फ्लू (Bird Flu) मुर्गे-मुर्गियों में भी फैल चुका है, वैसे ही चिकन (Chicken) की डिमांड कम हो गई. एशिया की सबसे बड़ी चिकन मंडी कही जाने वाली गाज़ीपुर मंडी (Ghazipur Mandi) में भी अब सन्नाटा पसरने लगा है. होटल-ढाबों और बाज़ारों में ग्राहक भी खौफ के चलते चिकन नहीं खा रहे. बहुत सारे रिटेल कारोबारी भी अब किसी सरकारी का’र्रवाई से बचने के लिए चिकन बेचने में कतरा रहे हैं. इसी के चलते बीते चार दिन में चिकन के रेट आसामान से ज़मीन पर आ गए हैं.

105 रुपये किलो तक बिक रहा था चिकन 

गाज़ीपुर मंडी में रचना पोल्ट्री के नाम से चिकन का कारोबार करने वाले जमील बताते हैं कि गाज़ीपुर से दिल्ली-एनसीआर समेत कुछ और दूसरे इलाकों में चिकन सप्लाई होता है. अकेले गाज़ीपुर मंडी से ही रोज़ाना 5 लाख तक मुर्गे सप्लाई हो जाते हैं. लेकिन अब यह नंबर घटने लगा है. चार दिन पहले तक गाज़ीपुर मंडी मे 90 रुपये किलो से लेकर 105 रुपये किलो तक चिकन बिक रहा था. चिकन के रेट मुर्गे के वजन के हिसाब से तय होते हैं.

बर्ड फ्लू की खबरों से 40 रुपये किलो तक आ गए दाम 
लेकिन बर्ड फ्लू की खबरें मीडिया में आते ही अब चिकन की डिमांड कम हो गई है. 6 जनवरी को चिकन 80 रुपये किलो पर आ गया था. वहीं 7 जनवरी को चिकन के रेट एकदम से घटते हुए 60 रुपये किलो पर आ गए हैं. और आज 8 जनवरी को चिकन की एक कैटेगिरी 40 रुपये किलो के भाव से बिक रही है. वहीं दूसरी कैटेगिरी 55 से 57 रुपये किलो तक है. जिस तरह से अब मुर्गियों में भी बर्ड फ्लू होने की खबरें आने लगी हैं, उससे तो लगता है कि अभी चिकन के दाम और गिरेंगे.

गाज़ीपुर में 60 तो हिसार में 50 बिका था चिकन
7 जनवरी को भी गाज़ीपुर मंडी में चिकन के रेट कम हुए थे. मंडी खुलते ही चिकन के भाव 60 रुपये किलो तक आ गए थे. जबकि दोपहर होते-होते हरियाणा हिसार और करनाल में सीधे पोल्ट्री फार्म से 50 रुपये किलो तक चिकन बिकने लगा था. उस पर भी पोल्ट्री फार्म मालिकों का यह कहना था कि रेट कम करने के बाद भी ग्राहक चिकन खरीदने नहीं आ रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.