BIHARBreaking NewsSTATE

सीतामढ़ी : कोविड सेंटर में इलाजरत सभी मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

कोविड सेंटर में इलाजरत सभी मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे

  • सीतामढ़ी जिले के लिए अच्छी और सुखद खबर

सीतामढ़ी, 7 दिसंबर।
सीतामढ़ी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लगातार कोशिश के बाद जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार कम होता जा रहा है। कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। इसी का नतीजा है कि जिला की महिला आईटीआई शान्ति नगर में संचालित कोविड सेंटर में इलाजरत सभी मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। सेंटर पर 533 मरीज भर्ती हुए, जिसमें से 509 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट गए हैं। 24 मरीज रेफर किये गए। यह सीतामढ़ी जिले के लिए अच्छी और सुखद खबर है। गाइडलाइन के अनुसार अब पॉजिटिव मिलने वाले मरीज अपने घर होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।

जिला में कोविड 19 के खिलाफ मजबूती से काम चल रहा
जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सीतामढ़ी जिला में जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा, सिविल सर्जन राकेश चन्द्र सहाय वर्मा के नेतृत्व में कोविड 19 के खिलाफ मजबूती से काम चल रहा है। इसका नतीजा है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम में स्वास्थ्य विभाग और आमजन की सामूहिक भागीदारी का परिणाम सामने आया है। उन्होंने बताया कि संक्रमण कब खत्म होगा, इसके बारे में कोई नहीं जानता। इतना जरूर है कि लड़ाई लंबी चलनी है। इसके लिए हम सब तैयार हैं ।

इलाज में किसी तरह की समस्या नहीं हुई
डिस्चार्ज होने वाले मरीजों ने कहा कि उन्हें इलाज में किसी तरह की समस्या नहीं हुई। दवा और भोजन भी समय पर मिलता था। मरीजों ने चिकित्सक से मिले निर्देशों का पालन किया। एक मरीज ने कहा कि पता ही नहीं चला कि कोरोना हो गया है। सर्दी-खांसी कई दिनों से हो रही थी, इसके बाद जांच कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

लोगों को करेंगे जागरूक
कोविड सेंटर से ठीक होकर घर जाने वाले मरीजों ने कहा कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। इससे डटकर मुकाबला करने और चिकित्सकों की सलाह का पालन करने की जरूरत है। स्वस्थ होने वाले मरीजों ने कहा कि अब वे दूसरे लोगों को भी जागरूक करेंगे।

इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 के संक्रमण से रहें दूर

  • दो गज की शारीरिक दूरी का हमेशा करें पालन
  • मास्क और सैनिटाइजर का नियमित रूप से करें उपयोग
  • भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से करें परहेज।- मुँह, नाक, कान छूने से बचें
  • सफर के दौरान हमेशा सैनिटाइजर की छोटी बोतल हमेशा अपने पास रखें
  • बाहर में लोगों से बातचीत के दौरान आवश्यक दूरी का ख्याल रखें

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.