मुजफ्फरपुर । 74 जेपी आंदोलन संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा ने राज्य सरकार को चेताते हुए कहा है कि 74 आंदोलन के भूमिगत सेनानियों को यदि पेंशन नहीं दिया गया तो जेपी सेनानी सड़कों पर उतर कर नीतीश सरकार के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन करेंगे ।
उन्होंने कहा कि हम 74 जेपी सेनानी सरकार से पेंशन मांगने नहीं गए थे । सरकार ने ही 74 जेपी सेनानियों को पेंशन देने की घोषणा की थी लेकिन सरकार पेंशन देने की घोषणा के बाद आज वादाखिलाफी पर आज गई है,जो सरकार के हक में अच्छा नहीं है । उन्होंने कहा कि मुट्ठी भर लोगों को पेंशन देकर हजारों -हजार भूमिगत आंदोलनकारियों को पेंशन से वंचित करना अन्याय है,जिसे जेपी सेनानी बर्दाश्त नहीं करेंगे ।
उन्होंने कहा कि गत सितंबर 2020 में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर भूमिगत आंदोलनकारियों को पेंशन देने की मांग की गई थी लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ । आगे पेंशन के लिए 74 जेपी आंदोलन संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन को और तेज किया जाएगा ।







Leave a Reply