BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मीनापुर प्रखण्ड के अली नेउरा पंचायत के डीलर जितेन्द्र कुमार पर लगा आ’रोप, जांच में हुई पुष्टि

मीनापुर प्रखंड अंतर्गत अली नेउरा पंचायत के डीलर जितेंद्र कुमार के जनवितरण के दुकान की जांच मीनापुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिवानन्द उपाध्याय ने बुधवार को जांच की, जिसमें उन्होंने पाया कि नवंबर 2020 के करोना काल मे प्रधानमंत्री करीब कल्याण योजना वाला फ्री राशन लाभुकों से अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दिया। सामान्य राशन में भी सरकारी दर से अधिक लेना, वजन कम देना, उपभोक्ताओं के प्रति व्यवहार ठीक नहीं होना, गाली गलौज करने किया जाता है।
लाभुक सीता देवी,शांति देवी,प्रमिला देवी,शोभा देवी,चंदा देवी,नीतू देवी,राजकुमारी देवी,जानकी देवी सहित डेढ़ दर्जन से अधिक लाभुकों का लिखित बयान आपूर्ति पदाधिकारी ने लिया जिसमे फ्री वाला राशन न देने,चना न देना, दर अधिक लेना, वजन कम देने की बयान लिया गया।
बताते चले कि नवंबर 2020 के फ्री वाला राशन अंगूठा लगवाकर न देने वजन कम अधिक पैसा लेने से आक्रोशित जनता ने छात्र राजद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमन पटेल के नेतृत्व में तीन दर्जन से अधिक लाभुकों ने अनुमण्डल अधिकारी पूर्वी ,जिला अधिकारी मुजफ्फरपुर, अनुमण्डल लोकशिकायत खाद्य सुरक्षा मंत्री बिजेन्द्र यादव से लिखित शिकायत की थी जिसके बाद आपूर्ति पदाधिकारी ने जांच की।
वहीं जिला उपाध्यक्ष अमन पटेल ने कहा कि अगर एक सप्ताह में करोना काल का गरीब का राशन डकर जाने वाले डीलर का लाइसेंस रद्द नहीं हुआ तो प्रखण्ड कार्यालय में तालाबंदी और बड़े पैमाने पर आन्दोलन किया जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.