BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर अ’लर्ट जारी, अधिकारियों को किया गया सावधान

PATNA:  कई राज्यों में बर्ड फ्लू का क’हर जारी है. इस बीच बिहार में भी अ’लर्ट जारी कर दिया गया है. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने सभी जिलों के पशुपालन पदाधिकारियों को ऐहतियातन सभी तैयारी रखने और सचेत रहने का निर्देश दिया है.

अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कहीं भी ऐसी कोई सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल विभाग को बताएं और आवश्यक कदम उठाएं. फिलहाल में बिहार में कही भी बर्ड फ्लू का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पहले से ही सरकार और विभाग ने ऐहतियातन अ’लर्ट किया ह

कई सालों से बिहार में भी बर्ड फ्लू का कहर देखा जा रहा है. इसके कारण ही इस बार विभाग ने कोई केस सामने आमने से पहले ही सावधान कर दिया है. पिछले साल बर्ड फ्लू के कारण बिहार के पॉल्टी फॉर्म कारोबारियों को लाखों का नुकसान हुआ था. डर से कोई मुर्गा नहीं खरीद रहा था. ऐसे में 25-30 रुपए किलो मुर्गा बेचना पड़ता था. कई जगहों पर फ्री में मुर्गा बांटने की नौबत आ गई थी. बिहार के कई जिलों में कौआ म’रे थे. पटना जू में भी मोर मर गए थे. जिसके कारण बंद कर दिया गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.