Breaking NewsNational

नये साल में पहली बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें आज का नया भाव

नई दिल्ली. लगातार 29 दिन तक स्थिर रहने के बाद आज ईंधन के भाव में बदलाव देखने को मिल रहा है. तेल कंपनियां हर रोज सुबह पेट्रोल-डीजल के रेट को रिवाइज करती हैं. लेकिन, पिछले 29 दिनों में इनके भाव में कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिल रहा था. लेकिन, आज नये साल में पहली बार पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी से पता चला है कि आज डीजल के भाव में 25 से 27 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल के भाव में 24 से 26 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. आइए जानते आज की नई कीमतें…

महानगरों में पेट्रोल का भाव

इंडियन ऑयल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुधवार को राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल (Petrol Price in Delhi) का भाव 83.97 रुपये हो गया है. आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 90.60 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल मिलेगा. कोलकाता में पेट्रोल का रेट 85.44 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में यह 86.75 रुपये प्रति लीटर है.

महानगरों में डीजल का भाव
इसी प्रकार डीजल के भाव की बात करें तो दिल्ली में आज डीजल का नया रेट 74.12 रुपये प्रति लीटर है. जबकि, मुंबई मं डीजल का रेट 80.78 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में एक लीटर का भाव 77.70 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में आज डीजल का भाव 79.46 रुपये प्रति लीटर है.

यहां चेक करें अपने शहर में आज यानी 06 जनवरी 2021 को प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल का भाव

विज्ञापनnull>> दिल्ली में पेट्रोल 83.97 रुपये और डीजल 74.12 रुपये प्रति लीटर है.
>> नोएडा में पेट्रोल 83.88 रुपये और डीजल 74.55 रुपये प्रति लीटर है.
>> गुरुग्राम में पेट्रोल 82.16 रुपये और डीजल 74.70 रुपये प्रति लीटर है.
>> लखनऊ में पेट्रोल 83.80 रुपये और डीजल 74.47 रुपये प्रति लीटर है.
>> मुंबई में पेट्रोल 90.60 रुपये और डीजल 80.78 रुपये प्रति लीटर है.
>> कोलकाता में पेट्रोल 85.44 रुपये और डीजल 77.70 रुपये प्रति लीटर है.
>> चेन्नई में पेट्रोल 86.75 रुपये और डीजल 79.46 रुपये प्रति लीटर है.
>> पटना में पेट्रोल 86.51 रुपये और डीजल 79.26 रुपये प्रति लीटर है.

हर दिन 6 बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नए रेट्स लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.

इस तरह पता कर सकते हैं आज के ताजा भाव
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.